Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic

बेलघरिया में चित्रकला शिक्षक पर हमला, खुलेआम सड़क पर मद्यपान का विरोध करने पर की गई पिटाई

मामले की शिकायत बेलघरिया थाने में दर्ज की गई है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है

23 Aug 2025

बेलघरिया में चित्रकला शिक्षक पर हमला, खुलेआम सड़क पर मद्यपान का विरोध करने पर की गई पिटाई

कोलकाता। उत्तर 24 परगना के बेलघरिया में  नंदननगर निवासी निरुपम पाल, जो पेशे से एक चित्रकला शिक्षक हैं, घर लौटते समय हमले का शिकार हो गए। सूत्रों के अनुसार, वह जब एक समारोह से घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में कुछ युवक-युवतियों को खुलेआम मद्यपान करते देख उन्होंने आपत्ति जताई। इस विरोध पर नाराज़ होकर युवकों ने निरुपम पाल को सड़क पर गिरा कर बेरहमी से पीटा। हमले के दौरान आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। 
हालांकि, स्थानीय लोग मौके पर पहुँचने पर आरोपी युवक-युवतियाँ वहां से फरार हो गए। इस घटना से निरुपम पाल और उनका परिवार गहरे आक्रांत हैं। मामले की शिकायत बेलघरिया थाने में दर्ज की गई है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने इस घटना में चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
पीडि़त शिक्षक निरुपम पाल दिन में वार्ड नंबर 31 के ननंदनगर इलाके से होकर घर लौट रहे थे। उस समय उन्होंने सड़क किनारे 8-9 लोगों को शराब पीते देखा। उनमें एक युवती भी थी। निरुपमबाबू ने विरोध किया। कथित तौर पर, इसी वजह से युवक-युवतियों के समूह ने उन पर हमला कर दिया। 5-6 लोगों ने उन्हें बुरी तरह पीटा। बाकी लोग खड़े थे। घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो गया है। निरुपम ने कहा कि काली पूजा का निमंत्रण था। मैं उस सड़क से लौट रहा था। उस समय 8-9 लोग शराब पी रहे थे। जब मैंने विरोध किया, तो उन्होंने मुझे बुरी तरह पीटा। उनमें एक लड़की भी थी। उसके चेहरे, आंखों और सिर पर चोटें आई हैं। उसकी नाक से भी खून बह रहा है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बेलघरिया में चित्रकला शिक्षक पर हमला
मामले की शिकायत बेलघरिया थाने में दर्ज की गई है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News